रामपुर, फरवरी 15 -- बिलासपुर। बिहारी कालोनी में नवनिर्मित श्री जानकी जी मंदिर में देव-प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को मंदिर निर्माण पूरा होने के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ था। शनिवार को तीसरे दिन पंडित योगेश शर्मा के धार्मिक निर्देशन में पांच ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देव प्रतिमाओं का अभिषेक किया। इस दौरान दूध, दही, घी और शहद सहित विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया गया और हवन-पूजन भी संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार करने वाले ब्राह्मणों में पंडित भगवंत शर्मा, पंडित रोहित शर्मा, पंडित अंकित शर्मा और पंडित विशाल शर्मा शामिल थे। आयोजन समिति के संयोजक भगवान दास राठौर ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में राम दरबार, हनुमान, मां दुर्गा और शिव परिवार समेत कुल पांच देव प्रतिमाएं स्थापित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.