देवरिया, जनवरी 8 -- कपरवार। ग्राम कपरवार स्थित देई माता मंदिर में स्थापित प्रतिमा को बुधवार को चांदी के आभूषण से सजाया गया। गाँव के शक्तिप्रताप सिंह ने आभूषण दान किये है। दो सप्ताह पूर्व मंदिर स्थित प्रतिमा से पैजनी और अन्य आभूषण चोरी हो गए थे। तभी से प्रतिमा सुनी थी। पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई।।इसके बाद ग्रामीणों में पहल किया। इस मौके पर शिवम उर्फ कार्तिकेय सिंह, गोलू मिश्र, मोहित सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...