मैनपुरी, जनवरी 5 -- ग्राम प्रधान आलीपुरखेड़ा संतप्रकाश पुत्र वीरेंद्र सिंह ने भोगांव पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि आलीपुरखेड़ा में मां दुर्गा और जाहरवीर गोगाजी महाराज का प्राचीन मंदिर देवस्थान की जगह में बना हुआ है। इसकी देखरेख के लिए कमेटी भी है। देवस्थान मंदिर परिसर में पुजारी के रहने और सामान रखने के लिए कमरों का निर्माण और बाउंड्री कराई जा रही है। 26 दिसंबर को एक ग्रामीण ने एसडीएम से शिकायत की कि प्रधान द्वारा मंदिर परिसर में अवैध कब्जा किया जा रहा है, इस संबंध में काम बंद करा दिया गया है। पांच जनवरी को कुछ लोग मंदिर परिसर में आए और निर्माण कार्य को तहस नहस कर दिया। प्रधान का आरोप है कि उसके पुत्र अभिषेक, सोनी एवं अमर सिंह पुत्र खुशीराम के साथ इन आरोपियों ने अभद्रता की। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवा...