बलिया, जनवरी 12 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। आठ दिनों बाद भी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज कस्बा के दुकानदारों ने सोमवार को आधे दिन बाजार बंद रखा इसको देखते हुए सुबह से ही पुलिस जगह-जगह अलर्ट रही। दुकानदारों का कहना था कि अगर घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो अनिश्चित काल के लिए बाजार को बंद कर दिया जायेगा। चार जनवरी की रात स्थानीय गांव के प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर से चोर चांदी से जड़ा अरघा समेत शिवलिंग उखाड़ ले गये। इसकी जानकारी अगले दिन पांच जनवरी की सुबह मंदिर पर पहुंचे पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय को हुई तो उन्होंने ग्रामीणों को घटना से अवगत कराया। चोर बुढ़वा शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से आभूषण और एक अन्य शिवालय की दानपेटी तोड़कर नगदी समेट ले गये। इसके बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेने के बा...