बलिया, जनवरी 8 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित बुढ़वा शिव मन्दिर में चोरी की घटना का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस चार टीमों का गठन कर छानबीन कर रही है। उधर, ग्रामीण भगवान के दरबार में हुई चोरी के बाद भगवान की ही शरण ली है। मंदिर परिसर में चौबीस घंटे तक अखंड हरिकीर्तन का पाठ हुआ। इसका समापन गुरुवार को होने के बाद स्वामी हरिहरानंद जी का प्रवचन हुआ। स्वामी जी ने कहा कि यह स्वयंभू शिव लिंग है, जो चोरों द्वारा काट लिया गया है। उसी के ऊपर नए सिरे से आकार देने की जरूरत है। बताया कि शिव लिंग खण्डित नहीं होता है। इस घृणित कार्य का अंजाम देने वाले बचेंगे नहीं। कहा कि शिवजी ने भगवान राम (विष्णु के अवतार) की सहायता और सेवा के लिए हनुमान जी के रूप में अवतार लिया। वे राम के परम भक्त थे और चाहते थे कि उन्हें राम की सेवा का अवसर मिले। हनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.