बागपत, फरवरी 3 -- बड़ौत। जागौस गांव में चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर लाखों का कैश चोरी कर लिया था। घटना को पांच दिन गुजर जाने बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष है। जागौस गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में गुरुवार की रात दीवार फांदकर चोर मंदिर के अंदर पहुंच गए,जहां पर लगे दानपात्र का ताला तोड़कर लाखों का कैश चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों में रोष पनप गया। काफी संख्या में ग्रामीण वहां पर पहुंच गए। घटना के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने बताया कि मंदिर में पूर्व में चोरी हो चुकी है। कहा कि मंदिर में चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.