भदोही, नवम्बर 30 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमरी स्थित महादेव मंदिर में शनिवार की रात चोरी की घटना हो गई। शिव मंदिर में लगा चार किलो चांदी, घंटा और दानपत्र चोरी होने की बात लोगों द्वारा कही गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब आठ लाख का सामान चोर मंदिर से उठा ले गए हैं। मंदिर से एक लोहा काटने वाली आरी बरामद हुई है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय उमरी परिसर में ही शिव मंदिर स्थित है। रात्रि में चोर मंदिर में घुसे और अंदर लगा करीब चार किलो चांदी, घंटा और दानपत्र समेत करीब आठ लाख का सामान उठा ले गए। भोर में भक्त महादेव मंदिर में दर्शन को पहुंचे तो अंदर का सामान गायब देख हैरान रह गए। चोरों द्वारा मंदिर में लगा सीसीटवी मैमरा भी तोड़ दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.