एटा, दिसम्बर 15 -- गांव पिलखतरा में अराजकतत्वों ने बजरंगवली की प्रतिमा को खंडित कर दिया। खंडित मूर्ति को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर जलेसर पुलिस, एसडीएम, सीओ जलेसर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। मामला थाना जलेसर के गांव पिलखतरा का है। गांव में कानऊ मोड़ रोड स्थित हनुमान जी का मंदिर है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित देखी। बताया जा रहा है कि रविवार रात को अराजकतत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित देखकर ग्रामीण भड़क गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी मिलते ही सीओ संकल्पदीप कुशवाह, एसडीएम भावना विमल भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया और बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा...