जबलपुल, फरवरी 20 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात बवाल हो गया। यहां के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद शुरू हुए विवाद में दूसरे समुदाय से जुड़े कई लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मंदिर पर पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ देर में हालात इस कदर बिगड़े कि दर्जनों की तादाद में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी।क्या है पूरा मामला इस पूरे विवाद के पीछे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को वजह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंदिर में आरती के दौरान बजाए जा रहे स्पीकर की आवाज पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने एतराज जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। घटना सिहोरा के वार्ड...