कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। हर श्रीनाथ मंदिर गोविंद नगर में हर श्रीनाथ मंदिर संप्रदाय के भक्तों ने मंगलवार को कहा कि वे दिल्ली स्थित मंदिर झंडेवालन की भूमि के अधिग्रहण और श्री पीर रतन नाथ जी महाराज पर हुई कार्रवाई के विरोध में 18 दिसंबर को शांति मार्च निकालेंगे। यात्रा हर श्रीनाथ मंदिर गोविंद नगर से निकाली जाएगी। इसमें जितेंद्र जी महाराज, कृष्ण दास जी महाराज, अरुण पुरी, कथावाचक शिवाकांत शास्त्री महाराज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नमामि गंगे के साथ ब्राह्मण सेवा समिति के सदस्य संकीर्तन करते हुए निकलेंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में डॉ. हेमंत मोहन, बॉबी कक्कड़, मिंटू कक्कड़, नंदकिशोर कक्कड़, अनिल सभरवाल, रवि चोपड़ा, अशोक मोहन आदि ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...