गुड़गांव, जनवरी 1 -- गुरुग्राम। नए साल के आगमन को लेकर मिलेनियम सिटी में उत्साह का माहौल है। गुरुवार अल सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नए साल की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचे। देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों में सुबह से ही जयकारे गूंजते रहे। वहीं पार्क से लेकर मॉल में भी भीड़ रही। नव वर्ष 2026 के आगमन पर सबसे अधिक भीड़ प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में देखी गई। नव वर्ष के मौके पर यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। तड़के मंगल आरती के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दरबार खोल दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ किया। खासक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.