हाथरस, दिसम्बर 9 -- पुरदिलनगर। क्षेत्र गांव पोरा में हनुमान चालीसा का पाठ शिव शक्ति बालाजी धाम पर हुआ । राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष हरिओम वर्मा ने श्री हनुमान जी के बारे में वर्णन करते हुए बताया सब सुख लहे तुम्हारी सरना तुम रक्षक काऊ का डर ना। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ हर शहर और गांव में होना चाहिए। सभी हिंदू लोगों को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए । इस मौके पर बनी सिंह, हर प्रसाद, विनोद माहेश्वरी ,इंद्रवीर, किशन चौहान ,रवी राघव, विजय कुमार, दीपक ,अशोक कुमार ,राकेश ,राम सिंह पुजारी मुन्नालाल ,अभिषेक, मोहित आकाश माहेश्वरी ,दीपक, पुनीत, अशोक सनातनी, राकेश ,किशन चौहान ,चन्द्र वीर ,भोले कुशवाहा आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...