हरदोई, दिसम्बर 4 -- कछौना। बाबा कुशीनाथ मंदिर पर संगीत मयी श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर श्रोतागण भाव-विभोर नजर आए। कस्बे के बाबा कुशिनाथ मन्दिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास रामाकांत पांडेय ने भगवान की बाल लीलाओं का सुन्दर वर्णन प्रस्तुत किया। भगवान बाल कृष्ण द्वारा पूतना वध समेत विभिन्न निशाचरों का वध करने की लीला का क्रम सहित वर्णन व्यास पीठ से पस्तुत किया गया। गोवर्धन लीला का व्याख्यान सुन श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। इससे पूर्व कृष्ण जन्म की कथा का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया गया। कथा का समापन छह दिसम्बर को होगा। आचार्य संजय पांडेय, अमित दुबे, शिवम पांडेय समेत कई भक्तगण मौजूद नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.