मथुरा, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के एक मंदिर में रह रहे बाबा बालकनाथ ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। बुधवार करीब दो बजे कोसीकलां के निकटवर्ती गांव कामर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी कि गांव स्थित कुंडा वाले मंदिर पर रह रहे बाबा बालकनाथ (56) मूल निवासी बडवा, सिमौरपुर, कोतवाली हमीरपुर, हमीरपुर गले में फंदा लगाये फंदे पर लटके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराये। प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि बाबा बालकनाथ का शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...