लखीमपुरखीरी, जून 3 -- पलियाकलां। शहर के पांडेय बाबा मंदिर पर लगे प्राचीन पीपल के पेड़ को पूरी तरह से हटाने का महिलाओं ने विरोध किया है। महिलाओं का कहना है कि पेड़ का जो हिस्सा अभी बचा हुआ है उसे हटाया न जाए, बल्कि उसे किसी तरह से मजबूत किया जाए ताकि लोगों की आस्था बरकरार रहे। करीब दस दिन पहले आई आंधी में पांडेय बाबा स्थान पर लगा प्राचीन पीपल का पेड़ चरमरा गया था। शनिवार की रात में पेड़ का अधिकांश हिस्सा अचानक धराशायी हो गया था। जिससे उसके नीचे रखीं कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। पेड़ के गिरे हुए हिस्से को मजदूरों से कटवा कर हटवा दिया गया है, लेकिन पेड़ का कुछ हिस्सा अभी खड़ा है जो एक पिलर व दीवार से टिक गया है। उससे उत्पन्न होने वाले खतरे को देखते हुए मंदिर के पुजारी करन तिवारी ने उसे भी हटाने की व्यवस्था की थी लेकिन जब भक्त महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.