भागलपुर, जून 22 -- थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी स्थित विशु राउत मंदिर परिसर में शनिवार को एक विक्षिप्त अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुररका कॉलेज के समीप रहने वाले जागो मंडल (50) के रूप में हुई है। खानकित्ता पंचायत मुखिया ने बताया कि इधर-उधर घूमते फिरते रहता था। रात में मंदिर परिसर में रुका था। वहां पेट दर्द की शिकायत स्थानीय लोगों से की। जब एंबुलेंस को बुलाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। सबौर पुलिस ने कहा कि शव मृतक के परिजनों को सौंप दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...