अलीगढ़, नवम्बर 5 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक कालोनी में मंदिर के पुजारी की पत्नी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर कमरे से खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक कालोनी निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके पति मंदिर पर पुजारी हैं। वह परिवार संग मंदिर परिसर में ही रहती है। कालोनी के ही दो युवक महिला पर गंदी नजर रखते हैं। अश्लील इशारे करते हैं। महिला ने आरोपी की हरकतों को नजर अंदाज किया जो आरोपियों को हौसले बढ़ गए। दो दिन पहले आरोपी युवक कमरे में आ गए। एक युवक ने उसे पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दूसरे ने खींचने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। स्थानीय लोगों को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.