उन्नाव, जनवरी 10 -- पुरवा। मंदिर परिसर में शनिवार सुबह 10 फीट लंबा अजगर दिखने से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर ले गई। क्षेत्र के गांव गदोरवा स्थित बड़े बाबा मंदिर परिसर में सुबह दस फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देख मंदिर गए लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर अजगर को पकड़ कर अपने साथ लेकर चली गई। वन विभाग के दरोगा अतर सिंह ने बताया कि अजगर को पकड़ लिया गया है। जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...