जमुई, जनवरी 12 -- जमुई। निज प्रतिनिधि बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई की 32 वी यात्रा के क्रम में सिकंदरा के शिव मंदिर कुंडघाट परिसर में पौधरोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर कुंडघाट आए जैन तीर्थ यात्रियों ने भी पौधरोपण के कार्यक्रम में भाग लिया। मुंबई, कोलकाता, जयपुर समेत अन्य शहरों से आए तीर्थयात्रियों ने सेवा टीम के इस काम को खुब सराहा। बाबा गणिनाथ सेवा टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि टीम के लोग मंदिर परिसर को सुंदर बनाने के लिए पौधरोपण का काम करते हैं। मंदिर परिसर हरा-भरा रहे और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आए इसके लिए टीम निरंतर काम कर रही है। मौके पर विद्याशंकर उपाध्याय, कुंदन शर्मा, सोनू रावत, प्रमोद रावत, अवनीत कुमार, अभिषेक सिंह, पप्पू गुप्ता, दीपक शर्मा समेत आसपास गांव के कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...