मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडोहरी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मझौवा में शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। और मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण नरायन राजभर, रमाकांत, मंजीत, हिमांशु, प्रियंका और बबिता आदि ने बताया कि राजस्व ग्राम मझौवा में गाटा संख्या 415 (आबादी) और 416 (नवीन परती) पर पुराने शिवमूर्ति स्थल पर मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नींव भराई का कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति और उनकी पत्नी, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों के साथ मिलकर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। ग्रामीणों का यह ...