मुजफ्फरपुर, जून 20 -- फोटो सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा वाजिद पंचायत के तुलसी मोहनपुर गांव में मंदिर निर्माण के लिए विधायक अशोक कुमार चौधरी ने बैठक कर शुक्रवार को ढाई लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। वहीं मछही गांव में जरूरतमंद राजकुमार ठाकुर के पुत्र के शादी के लिए 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। इसके बाद विधायक ने मुरौल प्रखंड के विद्याझाप पंचायत भवन में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों की सूची बनाकर प्राथमिकता से उसे बनवाने का काम किया। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सोनू निगम कुमार, दीपक ठाकुर, मुखिया विजय कुमार ठाकुर, सरपंच मिथिलेश झा, 20 सूत्री अध्यक्ष रघुवीर पटेल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.