गया, दिसम्बर 4 -- आमस के चंडीस्थान बाजार से सटे करमडीह गांव के सामने जीटी रोड से उत्तर मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को धूमधाम से भूमिपूजन किया गया। राजा सिंह व इनकी पत्नी सोनी सिंह मुख्य यजमान रहे। पुरोहित अजीत मिश्रा की अगुआई में आचार्य शांतनु पाठक, संतोष मिश्रा, पवन मिश्रा, आयुष मिश्रा आदि आचार्यों ने मंत्रोच्चारण से पूजा पाठ कराया। इसके बाद गाजे बाजे से ध्वजारोपण कर मंदिर की नींव रखी गई। यहां भगवान शिव के जयकारे से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। युवा नेता रोबिन सिंह ने बताया कि सद्भावना रियल स्टेट की ओर से भगवान शिव, हनुमान व शनि भगवान की भव्य मंदिर बनाई जाएगी। जिसमें एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। मौके पर मुखिया चम्पा देवी, अशोक सिंह, बिट्टू, चंदन चंद्रवंशी, राजू, अनि...