बांदा, फरवरी 19 -- नरैनी संवाददाता। क्षेत्र के गुढाकलां स्थित बागेश्वर महादेव स्थल पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर निर्माण को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण की पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। ग्राम विकास संगठन के संयोजक राजबली सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण को भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, हवन-पूजन, प्रसाद वितरण, कन्या भोज, कीर्तन-भजन, कवि सम्मेलन, फाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भोलेनाथ मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमार निषाद ने क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, कवि दिनेश संघर्षी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, पूर्व प्रधान दादूभाई सिंह,...