बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के अमरसिंह बिगहा गांव में स्थित प्राचीन भोला स्थान पर मंदिर निर्माण कार्य के सफल संचालन और समन्वय के लिए शुक्रवार को आमसभा हुई। इसमें ग्रामीणों की सर्वसम्मति से शिव शक्ति पूजा समिति संघ का गठन किया गया। नवगठित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शंकर पासवान, महासचिव राजेंद्र प्रसाद, सचिव विमल कुमार, उप सचिव राजो पंडित और कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद को चुना गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण के साथ-साथ समिति का उद्देश्य गांव की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.