बेगुसराय, नवम्बर 9 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के छोटी बलिया बाजार स्थित गोपेश्वर नाथ उदासीन अखाड़ा परिसर में महादेव मंदिर का नवनिर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य यजमान राजकुमार प्रसाद के द्वारा किया गया। इसमें दुर्गा स्थान के मुख्य पुजारी हेमंत झा के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। इसमें भव्य महादेव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यजमान ने बताया कि जन सहयोग से यह मंदिर निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, मुख्य द्वार व अन्य कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर अनुपम देवी, ओम शंकर चौधरी, संतोष बाबा, अरुण शाह, मुकेश मिश्र, अमन रस्तोगी, मनोज पासवान, उमेश पासवान, प्रिंस रस्तोगी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...