कौशाम्बी, जनवरी 7 -- कोखराज इलाके के कशिया पश्चिम गांव में हाईवे किनारे बने वर्षों पुराने हनुमान मंदिर को बुधवार को एनएचएआई के अफसर तोड़ने पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही एकत्र हुए ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पाकर पहुंचे एसडीएम सिराथू ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। तय हुआ कि निर्माणाधीन नए मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही पुराना धर्म स्थल तोड़ा जाएगा। बताया गया कि राजमार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। मंदिर इसकी जद में आ रहा है। महीनों पूर्व मंदिर तोड़े जाने की बात आई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया था। इसके बाद तय हुआ था कि पहले नए मंदिर का निर्माण कराकर वहां मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इसके बाद पुराना मंदिर तोड़ा जाएगा। एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने 22 जनवरी को नए मंदिर में मूर्त...