लखीसराय, दिसम्बर 19 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद के कटेहर स्थित बाबा धर्मदास जन सेवा समिति के शीर्ष सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बाबा धर्म दास के अधूरे मंदिर के ढलाई कार्य को जल्द पूरा करने का गांव निवासी सुबोध ठाकुर ने आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित अन्य लोगों ने भी मंदिर के जल्द निर्माण की बात करते हुए सहयोग की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...