देवरिया, जनवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के समीप सोमवार को मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार दर्जन भर श्रद्धालु घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जबकि बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग पटवारी टोला निवासी राम नगीना चौहान का बेटा दुबई से गांव आया है। इस लिए गांव व रिश्तेदारी के लोगों के साथ वह गोरखपुर जनपद के तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए पिकअप से जा रहे थे। अभी देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम गांव के पास पहुंचे थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार साधना (14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.