बागपत, फरवरी 19 -- बड़ौत। खामपुर गांव में मंदिर जा रही महिला और उसके बेटे पर दो लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुहारी की रहने वाली विजेता ने बताया कि वह अपने बेटे तुषार और जेठानी पूनम के साथ खामपुर गांव के मंदिर जा रही थी। मंदिर से कुछ दूरी पर दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उनके साथ गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने लुहारी निवासी नीशू और अनुज को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...