जमशेदपुर, फरवरी 18 -- साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता अनिता चौधरी ने बताया कि वह सुबह अपने घर से पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह शोर भी नहीं मचा सकीं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...