नई दिल्ली, फरवरी 9 -- भीलवाड़ा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर दर्शन के लिए जा रही तीन सहेलियों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर सरेरी के पास हुआ। तीनों महिलाएं एक ही एक्टिवा पर सवार होकर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए निकली थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब तीनों महिलाएं भीलवाड़ा शहर से कंवलियास के पास स्थित त्रिदेव महादेव मंदिर जा रही थीं। सरेरी क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे पर पीछे या सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों महिलाएं सड़क पर दूर-दूर जा गिरीं। हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.