मैनपुरी, जनवरी 1 -- शहर की सड़कों पर अतिक्रमण इस कदर है कि लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। नए साल पर शहर का मदार दरवाजा और देवी रोड पर एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। लोगों को नए साल पर शीतला माता मंदिर पहुंचना था। इस रोड पर दोपहर के समय लोगों को दबाव बढ़ा तो जाम लग गया। एक तो अतिक्रमण और दूसरी तरफ आड़े तिरछे फंसे वाहनों के चलते लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। नववर्ष के मौके पर गुरुवार को शहर और पूरे जिले के लोगों ने ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। शहर से लोग मदार दरवाजा देवी रोड होते हुए निकले तो ई रिक्शा, टेम्पो वाले भी इस मार्ग पर सवारियों को ढोने के लिए बढ़ गए। दोपहर दो बजे के लगभग भीड़ का अधिक दबाव बढ़ गया। जिससे मदार दरवाजा पर जाम लग गया। यहां सड़क के किनारे ठेले वाले वैसे ही खड़े रहते हैं वाहनों का दबाव...