मधुबनी, फरवरी 23 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। मंदिर जाने के दौरान लापता हुई सहरदइ टोल की युवती को पुलिस ने केस दर्ज होने के छह दिनों के बाद भीतर एक युवक के साथ बरामद कर लिया। बरामदगी की कार्रवाई शनिवार की रात दरभंगा बस स्टैंड से हुई। पकड़ा गया युवक सीतामढ़ी जिले के औराई का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए रविवार को मधुबनी भेज दिया। जहां कोर्ट ने दोनों की सहमति लेकर उन्हें दांपत्य जीवन जीने का आदेश दे दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में लड़की घर से योजना बना कर निकली थी। जबकि, परिजन द्वारा 19 फरवरी को दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा गया था कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की हालत में 14 फरवरी को लापता हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...