लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। मंदिर चलो अभियान के तहत चिनहट रामलीला मैदान में मंगलवार को तृतीय हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। राम चबूतरा पर श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। पाठ के बाद चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण राय ने बजरंग बली की भावपूर्ण आरती उतारी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय ने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से मंदिर जाने की अपील की। कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरा मैदान 'जय हनुमान, जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.