कानपुर, जनवरी 15 -- रसूलाबाद, संवाददाता। कस्बे के धर्मगढ़ मंदिर में पर्यटन विभाग से मिलने वाले पैसे में पेंच फंसता दिख रहा है। जमीन की एनओसी नहीं मिलने पर विभाग ने असहमति जता दी है। रसूलाबाद कस्बा स्थित धर्मगढ़ मंदिर का कायाकल्प कराने के लिए सांसद व विधायक के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने 75 लाख रुपये मंजूर किए थे। विभाग की टीम ने सर्वे कर जमीन संबंधी कागजात मांगे थे। कमेटी पदाधिकारियों ने मंदिर से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही जमीन का नक्शा सौंप दिया था,लेकिन एनओसी नहीं मिलने से पैसा फंस गया है। मंदिर जिस टीले पर बना हुआ है वह जमीन थाना के नाम दर्ज है। पुलिस विभाग से एनओसी लेने का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक कारवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए बजट के पैसे को लाने का प...