गाजीपुर, जुलाई 9 -- मरदह। बिरनो के भड़सर पुलिस चौकी स्थित श्री सिद्ध पीठ मंदिर के चौथा स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ, यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सुख-शांति एवं मंगल कामना की। आयोजन के बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नितीश जायसवाल ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य सच्चे मन से भगवान की आराधना करता है तो उसकी प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और मेलजोल को बढ़ाते हैं। इस आयोजन में प्रेम शंकर जायसवाल, संतोष खरवार, राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.