सिमडेगा, फरवरी 22 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर का स्थापना दिवस के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में संकल्प के बाद कलश यात्रा निकली। भक्ति गीतों के बीच कलश यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए जलाशय तक पहुँची। जलाशय में पूजन के बाद कलश लेकर पुनः मन्दिर परिसर पहुँची। जयश्री राम के नारे से पूरा बानो मुख्यालय भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में 1001 कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में पूजन कार्य आचार्य प्रदीप पंडा व सन्तोष दिवेदी ने बिधि पूर्वक पूजन किया वहीं यजमान के रूप में कृष्णा सोनी सपत्नी भाग लिया। मौक पर आनंद चौरसिया, विश्वनाथ बड़ाईक, रतन साहू, क्लीवर भोक्ता, अनूप साहू, करुण रोय, संदीप साहू, उदय कुमार, रूपेश सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा कार्यक्रम में अखंड हरि कीर्तन नामकरण व यज्ञ आंरभ किया गया सोमवार को पूर्णाहुति...