मुरादाबाद, जून 17 -- रामगंगा विहार स्थित ओम शिव हरि मनोकामना मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रात: पंडित हरिश चंद्र जोशी ने लक्ष्मी नारायण का पूजन कराया। शाम को हरि नाम संकीर्तन किया गया। महामंत्र हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... का संगीतमय जप किया गया। भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। पंडित हरिश चंद्र जोशी ने कहा महामंत्र का जाप मन एवं आत्मा को शांति प्रदान करता है। इसका संकीर्तन भक्तों को श्री राम एवं कृष्ण की भक्ति रूपी सागर में गोते लगाने को विवश कर देता है। सायं आरती के बाद भंडारा आरंभ किया गया। निमित जायसवाल का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.