लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कस्बा बांकेगंज स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित अवैध मीट एवं मुर्गा दुकानों को हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल के सामने मीट व मुर्गा दुकानों का संचालन धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, साथ ही इससे क्षेत्र में तनाव एवं अशांति की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि हनुमान मंदिर परिसर के सामने से सभी अवैध मीट एवं मुर्गा दुकानों को तत्काल हटवाकर अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाए। साथ ही कस्बा बांकेगंज में मंगलवार के...