रायबरेली, फरवरी 3 -- हरचंदपुर संवाददाता। कस्बा के रघुवीरगंज बाजार में प्रसिद्ध श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने रखी गुमटियों का विवाद मंगलवार को तूल पकड़ गया। मामला थाने पहुंचा तो नायब तहसीलदार सदर पश्चिम ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। बातचीत के दौरान भड़के हरचंदपुर व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं ने न्याय नहीं मिलने पर शिवरात्रि का पर्व न मनाने की चेतावनी दी है। पुलिस ने उक्त स्थान पर गुमटी रखने पर पाबंदी लगा दी। कस्बा के श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से हजारों श्रद्धालुओं की आस्था भावना जुड़ी हुई है। जन सहयोग से इस समय मंदिर की रंगाई, पुताई, रिपेयरिंग फर्स बनाने आदि का कार्य चल रहा हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ पांच लोगों की गुमटियां रखी हुई हैं। विवाद बढ़ने पर बीती सोमवार की नायब तहसीलदार सदर पश्चिमी रमाशंकर मिश्र व र...