लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गोला गोकर्णनाथ। स्थानीय चीनी मिल के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 28 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी दयानंद पांडे ने मुख्य यजमान चीनी मिल के यूनिट हेड जितेन्द्र सिंह जादौन और उनकी पत्नी सीमा सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीएस चतुर्वेदी,पीसी गुप्ता, आरके मिश्रा, संदीप कटियार,अनुराग गुप्ता, धर्मेंद्र सचान, चेतराम सिंह, रितेश दुवे सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हवन पूजन एवं आरती के बाद सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।नगर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं ब्राह्मणों को वस्त्र व दक्षिणा देकर भोजन कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.