बुलंदशहर, जनवरी 31 -- मोहल्ला रामनगर में स्थित शिव मंदिर की पांचवी वर्षगांठ मनाई गई। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम सुबह हनुमान जी को चोला अर्पण किया गया। उसके बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया। राजीव सैनी एवं राजू वर्मा सहपत्नी यजमान के रूप में उपस्थित रहे। शिव मंदिर के महंत पंडित कामता प्रसाद शास्त्री ने विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक एवं हवन यज्ञ को संपन्न कराया। भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव सैनी, रजनीश सैनी, हैप्पी वर्मा, शरद गर्ग, आदेश चौहान, विशाल चौहान, राहुल कंसल, गुड्डू सैनी, संस्कार सैनी, गणेश कुमार, मुकुल सैनी, अचल उर्फ मोनू गोयल, नरेश गुर्जर, डॉ परिचय अग्रवाल, अंशुल अगवाना, तरुन सैनी, अजय सैनी, राजदुलारी सैनी, डॉ शोभा आंनद, विद्यावती तोमर, उमा चौधरी, संगीता, राधिका ...