उन्नाव, फरवरी 15 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के गांव ओसिया में शनिवार शाम घर से मन्दिर जाने के लिए निकला युवक रात को घर के पास मार्ग में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन युवक को सीएचसी सफीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव ओसिया के मजरा ग्राम जखेता निवासी 45 वर्षीय सूघर राजपूत शनिवार शाम घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे। देर रात परिजनों को गांव के मार्ग में बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी होने पर परिजन तत्काल पहुंचे और सफीपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चंडीगढ़ में काम करके जीवन यापन करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...