अमरोहा, मई 30 -- हसनपुर। मंदिर के पास संचालित शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर मिश्र निवासी ग्रामीणों के मुताबिक गांव में मंदिर के पास ही देशी शराब की दुकान है। ऐसे में पूजा करने के लिए मंदिर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया कि शराब की दुकान के सामने खड़े होकर शराब पीने वाले लोग गाली-गलौज करते हैं, रोजाना झगड़े होते हैं। किसी भी दिन गांव में कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। बताया कि आबकारी विभाग स्तर पर दुकान हटवाने की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस दौरान ओमप्रकाश, गेंदालाल, दाता राम, डालचंद, राजाराम, चौखे सिंह, नरेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.