एटा, दिसम्बर 30 -- गांव खेड़ा निजामपुर में देशी शराब के ठेका को हटवाने के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर डीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेका हटवाने की मांग पर अड़ गए। थाना अवागढ़ के गांव खेड़ा निजामपुर में देशी शराब का ठेका है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपने के बाद बताया कि देशी शराब का ठेका शिव मंदिर के पास खोल दिया है इतना ही नहीं मंदिर के पास प्राइमरी विद्यालय है। कुछ दूरी पर बालिका इंटर कॉलेज भी है। देशी शराब का ठेका खुलने से पूजा करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है साथ ही स्कूल बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाएं पूजा करने आती है। शराब के नशे में युवक गाली-गलौज करते है। इतना ही नहीं मंदिर पर रहने वाले बाबा ने एक विरोध भी किया तो उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.