देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में सिद्ध पीठ मनोकामना पूर्ण श्री हनुमान मंदिर अखाड़े के तीन पहलवानों ने परचम फहराया है। शनिवार को मंदिर के मंहथ स्वामी परमात्मा दास और उत्तराधिकारी राजेश नारायण दास ने पहलवानों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुछ दिन पहले खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व कुश्ती संघ के तत्वावधान में मुरादाबाद में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 18 मंडल के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इसमें श्री हनुमान मंदिर अखाड़े के पहलवान सन्नी भारद्वाज ने मुरादाबाद के अभिषेक पहलवान को पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं मुन्ना पहलवान ने देवीपाटन के दिव्यांशु और प्रवीण मिश्रा ने लखनऊ के पहलवान को चित्त कर कांस्य मेडल जीता। मंदिर के महंथ ने कहा कि हन...