हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मंदिर में जलाए गए दीये से आग धधक उठी। आग की लपटों से पूरी झोपड़ी चंद मिनटों पर खाक हो गई। पीड़ित परिवार ने तीन लाख से अधिक के नुकसान का दावा किया है। पीड़ित परिवार को विधायक सुमित हृदयेश ने आर्थिक मदद दी है। वार्ड नंबर 37 मल्ला चौफुला दमुवाढूंगा निवासी ओमकार झोपड़ी में परिवार संग रहते हैं। शनिवार शाम को पूजा-पाठ करने के बाद पूरा परिवार माता के दर्शन के लिए मंदिर चला गया। इधर, कुछ ही देर बाद झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। आग तेजी से बढ़ रही थी। लोगों ने किसी तरह अंदर रखे गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों में दहशत कुछ कम हुई। इधर, सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार का मानना है कि मंदिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.