आजमगढ़, फरवरी 4 -- फूलपुर। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय कस्बा स्थित शंकर जी मंदिर में मंगलवार की रात दो दान पेटिका को तोड़ कर चोर करीब 15 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। लोगों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलपुर कस्बा के मुख्य मार्ग पर श्री शंकर जी तिराहा पर शंकर भगवान का विशाल मंदिर है। इसमें तीन दान पत्र रखे गए हैं, साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सुबह शाम पूजा दर्शन करने वालों की भीड़ जुटती है। रात में मंदिर में रखे दो दानपात्र को चोरों ने तोड़कर उसमें रखे नकदी उठा ले गए। यह पूरी वारदात लगभग बीस मिनट के अंदर हुई। सुबह पांच बजे जब मंदिर के पुजारी राजेश्वर मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे, तो दानपात्र टूटा देखकर दंग रह गए। दानपात्र से...