नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मधु विहार इलाके में स्थित प्राचीन साईं शनि धाम मंदिर के दानपात्रों से नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने गुरुवार रात मंदिर के मुख्य द्वार की ग्रिल को गैस कटर से काटकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और टीवी मॉनिटर भी उठा ले गए। पुलिस ने मंदिर के प्रधान कृष्णानंद शास्त्री की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णानंद शास्त्री ने पुलिस को बताया कि मधु विहार स्थित साईं शनि धाम मंदिर को 11 दिसंबर की रात 10.30 बजे बंद किया गया था। अगले दिन तड़के 5.30 बजे जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो मुख्य द्वार गैस कटर से कटा मिला। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि मंदिर में रखे दान पात्र और माता दुर्गा का करीब 80 ग्राम...