बदायूं, फरवरी 14 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। गांव के प्रधान पति राम सिंह शाक्य ने आरोप लगाया कि गांव स्थित प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामीण एकत्र होकर कार्य शुरू कर रहे थे। इसी दौरान उनके ही समुदाय के एक व्यक्ति ने उक्त स्थान को अपनी निजी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इस पर वहां मौजूद लोगों में कहासुनी होने लगी और भीड़ एकत्र हो गई। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति को निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.